बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Nov-2019 05:37 PM
PATNA: पप्पू यादव ने कहा कि प्रदूषण के नाम पर किसानों को बदनाम किया जा रहा है. अगर पुआल जलाने से प्रदूषण होता है तो क्या नेताओं के लग्जरी गाड़ियों से प्रदूषण नहीं होता है.
इसको लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट किया है कि’’ गजब है, सरकारों ने किसानों से पहले उनका हक़ छीना, अब उन्हें ही बदनाम कर रही है. धान का पुआल जलाने से प्रदूषण हो रहा है! नेताओं अफसरों के आरामदेह गाड़ियों,AC आदि से प्रदूषण नहीं होता है. उद्योगपतियों के चिमनियों से प्रदूषण नहीं होता है. कृषि प्रधान देश में किसान को दंड!’’
बता दें कि देश में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बिहार, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में खेतों में पुआल जलाने पर रोक लगा दिया गया है. प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण किसानों के पुआल जलाने को मना गया है. सबसे खतरनाक स्थिति दिल्ली की हो गई. इसको लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी. जिसमें कोर्ट ने दिल्ली और केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी. यही नहीं प्रदूषण को लेकर हरियाणा, पंजाब और यूपी के मुख्य सचिवों को कोर्ट ने तलब भी किया है.