बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Nov-2019 03:18 PM
PATNA : सड़क निर्माण में देरी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखने वाले बीजेपी अध्यक्ष और सांसद डॉ संजय जायसवाल को पप्पू यादव ने सलाह दे डाली है. पप्पू यादव ने संजय जायसवाल को सलाह देते हुए कहा है कि वह बीजेपी कोटे के मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर भी अपनी जुबान खोलें. पप्पू ने कहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को अपने मंत्रियों के खिलाफ जांच करवानी चाहिए.
पप्पू ने किया ट्वीट
पप्पू ने ट्वीट किया कि ’'संजय जी सिर्फ चिट्ठी और बयान से काम नहीं चलेगा. आपके पार्टी के मंत्रीगण भी भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे हुए हैं. निष्पक्ष जांच करवाने को आगे आईये.’’ पप्पू ने दूसरा ट्वीट किया कि ‘’सिर्फ पत्र के जरिये प्रचार पाने का सियासी स्टंट नहीं होना चाहिए. अन्यथा,राजनीति फिर कलंकित हो जाएगी. लोग ऐसे प्रयासों को सिर्फ ढोंग समझेंगे. हर विभाग का यही हाल है जी. ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों से लेकर पथ निर्माण विभाग की सड़कों के निर्माण में जबरदस्त लूट हुई है. PHED के हर घर नल का जल में तो सिर्फ लूट ही है. हर विभाग में घनघोर भ्रष्टाचार है. पटना हाईकोर्ट की निगरानी में CBI जांच करवाएं संजय जी।‘’
सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर संजय ने सीएम को लिखी थी चिट्ठी
डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को नीतीश कुमार को बकायदा पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाया था. अपने पत्र में लिखा था कि पश्चिम चंपारण में ग्रामीण सड़क बनाने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार लगातार जारी है. अधिकारी, ठेकेदार और नेताओं का कॉकस सरकारी पैसे को लूट रहा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कई समाचार पत्र की खबरों को भी पत्र के साथ भेजा है, जिनमें ग्रामीण सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी से संबंध में खबरें छपी हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...