ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

पप्पू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, सिटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने दिल्ली AIIMS रेफर किया

पप्पू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, सिटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने दिल्ली AIIMS रेफर किया

28-Feb-2020 09:19 AM

PATNA : दो दिन पहले अचानक बीमार हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। पप्पू यादव की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। डॉक्टरों ने उनका सिटी स्कैन कराया है। मेडिकल चेकअप के बाद पटना के डॉक्टरों ने पप्पू यादव को दिल्ली AIIMS इलाज के लिए रेफर कर दिया है। 


पूर्व सांसद पप्पू यादव आज ही पटना से एम्स में इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगे।  पटना के सीनियर डॉ विजय प्रकाश और डॉ अभय ने पप्पू यादव का मेडिकल चेकअप किया है। डॉक्टरों ने उनका पूरा मेडिकल टेस्ट भी कराया है। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने पप्पू यादव को बेड रेस्ट की सलाह दी है। 

पप्पू यादव की तबीयत बीती रात अचानक फिर से बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें पानी भी चढ़ाया गया अब डॉक्टरों की सलाह पर में इलाज के लिए दिल्ली AIIMS जा रहे हैं।