NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
27-Feb-2020 08:57 AM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बीती रात पप्पू यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पप्पू यादव का मेडिकल चेकअप किया तो किडनी में स्टोन होने की बात सामने आई है।
दरअसल पप्पू यादव कटिहार से पटना आ रहे थे। इसी दौरान में राजधानी एक्सप्रेस में सवार पप्पू यादव की तबीयत बरौनी पहुंचने पर बिगड़ गई। पटना पहुंचते ही पप्पू यादव को तुरंत IGIMS ले जाया गया जहां उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया। जांच में यह बात साफ हुई कि किडनी में स्टोन की वजह से पप्पू यादव को परेशानी हुई है।
IGIMS में सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल के साथ-साथ अन्य डॉक्टरों ने पप्पू यादव का मेडिकल चेकअप किया। तबीयत में सुधार होने के बाद पप्पू यादव को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। फिलहाल पप्पू यादव अपने पटना आवास पर हैं लेकिन डॉक्टरों ने उनको सर्जरी कराने की सलाह दी है।