ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

किंग महेंद्र के पारिवारिक झगड़े में सियासी तड़का, पप्पू यादव ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र

12-Aug-2019 01:14 PM

By 7

PATNA : जदयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र के घर में शुरू हुआ महाभारत दिल्ली से पटना पहुंच गया है। किंग महेंद्र के पारिवारिक झगड़े को लेकर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पप्पू यादव ने सीएम नीतीश को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि वह अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र के बारे में पूरी जानकारी लें। पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि किंग महेंद्र को निष्क्रिय करने के लिए उनकी एक करीबी महिला साथी तरह तरह की दवाएं दे रही हैं। पप्पू यादव ने सीएम से जवाब मांगा है कि उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद का 5 औरतों के साथ संबंध है। पिछले दिनों दिल्ली में किंग महेंद्र के बेटे के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि किंग महेंद्र की पत्नी को उनके घर में कैद करके रखा गया है। दवा कारोबारी और जेडीयू के राज्यसभा सांसद का पारिवारिक झगड़ा अब सड़क पर है और पप्पू यादव इसमें राजनीति का तड़का लगा रहे हैं। पटना से राजन की रिपोर्ट