ब्रेकिंग न्यूज़

युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा

Home / news / नियोजित शिक्षकों के लिए गोली चलाएंगे पप्पू यादव, समान वेतन के लिए साथ...

नियोजित शिक्षकों के लिए गोली चलाएंगे पप्पू यादव, समान वेतन के लिए साथ करेंगे संघर्ष

06-Sep-2019 11:54 AM

By 9

PATNA : पटना में नियोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन के दौरान समर्थन देने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने खुल्लम-खुल्ला एलान कर दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह नियोजित शिक्षकों के लिए गोली चलाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जाप की तरफ से नियोजित शिक्षकों के आंदोलन को पूरा समर्थन देने का वादा किया है। शिक्षकों के साथ कड़ी धूप में बैठे पप्पू यादव ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन दे। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जिसके पास खुद ज्ञान नहीं है वह शिक्षकों का आदर क्या करेगा। बिहार में ऐसे नेताओं की कमी नहीं जो गाहे-बगाहे गोली चलाने की धमकी देते रहते हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम के पहले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसा ही बयान दिया था और अब नियोजित शिक्षकों को लेकर पप्पू यादव ने गोली चलाने की बात कह डाली है। पटना से राजन की रिपोर्ट