पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
29-Mar-2024 03:59 PM
By Tahsin Ali
PURNIYA : बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया लोकसभा सीट आरजेडी के खाते में आने के बाद पप्पू यादव यहां से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ गए हैं। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया से 4 अप्रैल को नामांकन करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सिंबल पर ही यहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, यह सीट बंटवारे में पूर्णिया आरजेडी के खाते में गई है।
दरअसल, लालू यादव की पार्टी ने जेडीयू छोड़कर आईं विधायक बीमा भारती को यहां से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी कांग्रेस आलाकमान की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन, अब इस मामले में खुद पप्पू यादव ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि - पूर्णिया के लोगों के बिना जिन्दा तो नहीं रह सकते हैं। यदि इनलोगों की बात नहीं मानी तो मुझे आत्महत्या करना होगा। रही बात चुनाव लड़ने की तो जो यहां की जनता चाहेगी वो मैं करूँगा। पूर्णिया की जनता जो चाहेगी वही करुंगा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि - मेरा और सिमांचल का संकल्प है राहुल गांधी जी को पीएम के रूप में देखना और दूसरा संकल्प है सिमांचल को नंबर वन बनाना। यहां के हर घर और परिवार का मैं आर्थिक आजादी चाहता हूं। तीसरा पूर्णिया की जनता से हमारे हाथ में कांग्रेस का झंडा दिया है तो फिर मुझे इसे यहां स्थापित करना है। और मैं इसे 26 अप्रैल को हर हाल में स्थापित करूँगा।
मालूम हो कि, महागठबंधन के तहत पूर्णिया सीट कांग्रेस को नहीं मिली। यहां से आरजेडी ने बीमा भारती का उम्मीदवार बनाया है। अपनी जन अधिकार पार्टी को कांग्रेस में विलय करने के बाद पप्पू यादव पूर्णिया से महागठबंधन के तहत पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी बनने की उम्मीद कर रहे थे। सीट कांग्रेस को भले न मिली हो, लेकिन पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट पर अपना दावा ठोका है।