Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द
29-Jan-2021 08:17 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पप्पू यादव के खिलाफ पटना जिला प्रशासन ने केस दर्ज कराया है। दरअसल उन्होंने आज पटना के गांधी मैदान में धरना दिया था लेकिन किसान आंदोलन के समर्थन में पप्पू ने इस धरने के लिए जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। इसी मामले में पप्पू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पप्पू यादव के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मजिस्ट्रेट की तरफ से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि गांधी मैदान सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक के लिए खोला जाता है लेकिन इसी बीच पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ गांधी मूर्ति के पास से धरने पर बैठ गए थे। दिल्ली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और किसान बिल को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पप्पू यादव ने धरना दिया था। पुलिस को बाद में इसकी सूचना मिली और मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचे पुलिस बल ने पप्पू यादव को वहां से हटाया था।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के मुताबिक पप्पू यादव ने गांधी मैदान में धरना देने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी इसलिए उनके खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। अब पप्पू यादव को इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। पप्पू यादव ने आज गांधी मूर्ति के सामने धरने पर बैठकर केंद्र सरकार के ऊपर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि सरकार किसानों को परेशान करना बंद करे और नए कृषि कानूनों को वापस ले। किसानों पर कोई भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाप सुप्रीमो ने कहा था कि जब तक के नए कृषि कानून रद्द नहीं किए जाएंगे किसानों के समर्थन में उनकी लड़ाई जारी रहेगी लेकिन किसानों के समर्थन में उतरे पप्पू को अब एक मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।