ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मुजफ्फरपुर राहुल हत्याकांड: मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव, हर संभव मदद...

मुजफ्फरपुर राहुल हत्याकांड: मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

11-Feb-2023 05:00 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कांटी में पिछले दिनों राहुल कुमार की हत्या कर दी गई थी। आज जाप सुप्रीमो पप्पू लायव ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


इस दौरान पप्पू यादव कहा कि जब एनटीपीसी की स्थापना हो रही थी तब जो समाज के लोगों से करार हुआ था, उसकी अनदेखी लगातार की जा रही है। इसमें मंत्री, पूर्व मंत्री, स्थानीय विधायक और माफिया के साथ-साथ ठेकेदारों के बंदरबांट की भूमिका की जांच होनी चाहिए। कांटी थर्मल पावर पर प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों पर फायरिंग को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पप्पू यादव ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग सरकार से की है।


उन्होंने कहा कि हत्याकांड में राजा सिंह, अनिल राय, बिलाल खान, गरीब नाथ और यहां के लोग जिस पूर्व मंत्री का नाम ले रहे हैं उनके मोबाइल का सीडीआर जांच एसआईटी के द्वारा हो, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उसके बाद जिन लोगों ने उनकी हत्या की है उस पर 302 का मुकदमा हो और स्पीडी ट्रायल से उन्हें सजा दी जाए। वारदात में राजनीतिक ताकतों का हाथ है। उन्होंने सरकार से घटना के पीड़ित परिजनों में से एक को नौकरी और 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग करते हुए फरार आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती कराने की मांग की है।