ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पप्पू यादव ने की बिहार सरकार से मांग, पटना और मधेपुरा में लगाई...

पप्पू यादव ने की बिहार सरकार से मांग, पटना और मधेपुरा में लगाई जाए शरद यादव की आदमकद प्रतिमा

15-Jan-2023 01:50 PM

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री, सामाजिक विचारक व जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव 12 जनवरी 2023 को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शरद यादव के निधन पर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की। पप्पू यादव ने कहा कि शरद यादव को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पप्पू यादव ने शरद यादव की याद में एक-एक आदमकद प्रतिमा पटना और मधेपुरा में लगाए जाने की मांग नीतीश सरकार से की है। कहा कि ऐसा कर हम शरद यादव जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे। 


मकर संक्रांति के मौके पर पप्पू यादव ने पटना में यह बातें कही। उन्होंने नीतीश सरकार के समक्ष दिवंगत शरद यादव की आदमकद प्रतिमा को पटना और मधेपुरा में लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व आज पूरा देश मना रहा है। यह पर्व बिहार की साढ़े तेरह करोड़ लोगों की जिन्दगी में खुशहाली लेकर आगे यही प्रण करता हूं। 


इस दौरान जाप अध्यक्ष पप्पू यादव नेता, माफिया, पूंजीपति, लूटेरे और दलाल पर जमकर बरसे। कहा कि इन लोगों ने हर पर्व को हाइजैक कर लिया है। ऐसे लोगों के लिए पर्व-त्योहार और भगवान मजाकक बनकर रह गया है। ये लोग पर्व त्योहार को इस्तेमाल करते हैं खूब इन्जॉय करते हैं। पर्व में पैसे की वसूली करते है और अपने फेस भी चमकाते हैं। इन्हें नहीं मालूम की पर्व त्योहार आत्मा का परमात्मा के साथ मिलन है। इन लोगों का आत्मा ही बिखरा हुआ है तो कैसे परमात्मा से मिलन होगा। 


नेता, माफिया, पूंजीपति, लूटेरे और दलाल उजला कुर्ता पायजमा पहनते हैं चेहरे पर क्रीम पाउडर लगाते है क्या ऐसे सजधज कर परमात्मा से मिलन कोई करता है। ऐसे परमात्मा से मिलन नहीं होगा। ऐसे लोग भीतर के बिखराव को सजाए तभी परमात्मा से भेट होगा। पप्पू यादव ने कहा कि देश का निर्माण गरीब, मजदूर, किसान, युवा और महिलाए मिलकर कर रहे हैं लेकिन उसी को ऐसे लोग भगवान नहीं मानते।


नेता हर पर्व त्योहार में अहंकार और दिखावा करते हैं। करोड़ों का पंडाल बनाते है। पैसा वसूली करते हैं और आधा पैसा घर में ले जाते है। इसलिए सच्ची श्रद्धांजलि भीतर को सजाना और हर इंसान धर्म और मजहब और महापुरुष की इज्जत करना उसके लिए जीना है। पप्पू यादव ने कहा कि पर्व को उत्सव के तौर पर नहीं मनाना चाहिए। पर्व सिर्फ नेता,दलाल,माफिया का ना हो यह आम आदमी की सच्ची श्रद्धांजलि हो। इसलिए आज हम गरीबों के बीच हैं और सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।