ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / छात्रों के मांगों के समर्थन में आये पप्‍पू यादव, BSSC कार्यालय में लगा...

छात्रों के मांगों के समर्थन में आये पप्‍पू यादव, BSSC कार्यालय में लगा दिया ताला

18-Nov-2019 06:53 PM

PATNA: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव ने आज बिहार SSC अभ्‍यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए पटना के BSSC कार्यालय के मुख्‍य द्वारा पर ताला जड़ दिया. इस दौरान उन्‍होंने नेताओं को निशाना पर लेते हुए उन्‍हें आदमखोर तक बता दिया. पप्‍पू यादव ने कहा कि नेताओं ने युवाओं, गरीबों, किसानों, महिलाओं, व्‍यापारियों की जिंदगी नासूर बना दी है. इनसे कोई भी उम्‍मीद करना बेईमानी ही होगी. ये लोग आम आदमी के इमोशन से खेलते हैं.

इस दौरान उन्‍होंने पूछा कि आखिर नेता क्‍यों रोजगार और देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर बात करना नहीं चाहते हैं? किसी परीक्षा को संपन्‍न होने में छह साल लग जाते हैं, यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है. इसके लिए सरकार और एजुकेशन माफिया जिम्‍मेवार हैं. आज बिहार में कोई भी एग्‍जाम तीन बार से कम में होता नहीं है और एग्‍जाम को धनपशु कोचिंग माफिया प्रभावित करते हैं. वे सेंटर फिक्स कर देते हैं. ऐसे में मरता क्‍या नहीं करता वाली बात, छात्र आज प्रदर्शन को बाध्‍य हुए हैं. हमने हमेशा छात्रों के हित की बात की है और उनका साथ खड़ा हूं. मैं छात्रों से 24 नवंबर को होने वाले व्‍यापक राजभवन मार्च में शामिल होने की भी अपील करता हूं, जो नेताओं और सिस्‍टम के खिलाफ एक बड़ी जंग है.

बता दें कि साल 2014 में आयी BSSC की परीक्षा साल 2017 में ली गई थी, जिसमें लाखों छात्र शामिल हुए थे. उस वक्‍त भी पेपर लीक होने की वजह से यह परीक्षा फिर से 2018 में ली गई. लेकिन उसका रिजल्‍ट अब तक नहीं है. जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने BSSC के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया और ताला जड़ा, जिसके समर्थन में आये पप्‍पू यादव ने भी किया.