ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

पप्पू यादव ने BJP-RJD को घेरा, कहा.. बिहार में हो सकते हैं महाराष्ट्र जैसे हालात

01-Jul-2022 07:43 PM

PATNA : महाराष्ट्र के सियासी घमासान को लेकर बिहार में भी राजनीत तेज हो गई है। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने आरजेडी पर इशारा करते हुए कहा है कि बीजेपी चाहे तो बिहार में भी एकनाथ शिंदे बनाकर किसी को भी बिहार का मुख्यमंत्री बना सकती है। पप्पू यादव ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की मुख्य विपक्षी दल आरजेडी बीजेपी के इशारों पर काम कर रही है।


पप्पू यादव ने कहा है कि आरजेडी बीजेपी के हर गलत फैसले पर चुप रहती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र की राजनीत में खेल हुआ उस तरह का खेल बिहार में भी हो सकता है। बीजेपी जब चाहे किसी को भी एकनाथ शिंदे बनाकर बिहार का मुख्यमंत्री बना सकती है। पप्पू यादव ने बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा यहां तक कह दिया बीजेपी जो कहती है आरजेडी वह करती है।


उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने सदन में न तो अपराध का मुद्दा उठाया और ना ही रोजगार पर ही किसी ने सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम होता है जनता के सवालों को सदन में उठाना लेकिन आरजेडी को इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सदन में जनता की आवाज के उठाने के बजाए खुद को नंबर वन पार्टी साबित करने में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि जब बिहार में आरजेडी सरकार ने थी तो सबसे अधिक सीमांचल को ही बर्बाद करने का काम किया।