सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
02-May-2022 02:13 PM
PATNA : देश में इन दिनों लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। ऐसे में बिहार की सियासत में भी लाउडस्पीकर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने लाउडस्पीकर को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा है कि भले ही बीजेपी देश में नफरत फैला सकती है लेकिन बिहार में ऐसा करने की औकात नहीं है। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला। साथ ही पप्पू यादव ने बिहार की राजनीत में प्रशांत किशोर का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को पद तो बड़ा मिल गया है लेकिन उनके पास ज्ञान की कमी है। पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में विपक्ष और विपक्ष के नेता बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं। लोगों को न तो न आजान से समस्या है और ना ही राम धुन से कोई परेशानी है। उन्होंने कहा कि इस देश के लोगों को डर है तो सिर्फ नेताओं के नफरत फैलाने वाले जुबान से। सबसे पहले ऐसे नेताओं की जुबान को बंद करने की जरूरत है। ऐसे नेताओं की सदस्यता को रद्द कर दिया जाना चाहिए जो किसी जाति और धर्म को लेकर नफरत फैला रहे हैं।
इस दौरान पप्पू यादव ने देर रात तक डीजे की धुन पर बजने वाले भोजपुरी अश्लील गानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि समाज में इस तरह की अश्लीलता परोसने वाले लोगों को बैन लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की मूल समस्या से लोगों को भटकाने के लिए भाजपा इस तरह के मुद्दों में लोगों को उलझाकर रखना चाह रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की देन है कि बिहार में भाजपा सरकार में है नही तो बिहार के लोग बीजेपी को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे।
वहीं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार की राजनीत में अच्छे लोगों की जरूरत है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की राजनीत में जाति के समीकरण का बड़ा घालमेल है ऐसे में पीके को बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति में ऐसे लोगों को आगे आना चाहिए। बिहार की राजनीत में पिछले 25-30 सालों से काबिज नाकारे लोगों की जगह अच्छे लोग आएं तो उनका स्वागत है।