ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम

पप्पू यादव को सबक सिखाने के लिए सरकार ने सारी हदें पार की: जेल में पानी औऱ बाथरूम तक नसीब नहीं, भूख हड़ताल पर गये जाप अध्यक्ष

पप्पू यादव को सबक सिखाने के लिए सरकार ने सारी हदें पार की: जेल में पानी औऱ बाथरूम तक नसीब नहीं, भूख हड़ताल पर गये जाप अध्यक्ष

12-May-2021 12:10 PM

SUAPAUL: 32 साल पुराने केस में पप्पू यादव को जेल भेजकर भी सरकार शांत नहीं है. जेल में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है. बाथरूम नहीं है. अब पप्पू यादव सुपौल के वीरपुर स्थित जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. 


गौरतलब है कि मंगलवार की रात लगभग एक बजे मधेपुरा में मजिस्ट्रेट के सामने वर्चुअल पेशी के बाद पप्पू यादव को वीरपुर जेल भेज दिया गया था. मधेपुरा पुलिस ने बताया कि कोरोना के समय में कैदियों को जेल भेजने से पहले क्वारंटीन सेंटर में रखने का नियम है. ऐसे में पप्पू को सुपौल जिले के वीरपुर जेल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है. रात के तकरीबन दो बजे पप्पू यादव को वीरपुर जेल ले जाया गया. अब पप्पू यादव बता रहे हैं कि वीरपुर जेल में उन्हें नारकीय स्थिति में रखा जा रहा है. 


वीरपुर जेल में बंद पप्पू यादव ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. पप्पू यादव ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है. ट्वीटर पर उनके हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा गया है कि वीरपुर जेल में ना तो पीने का शुद्ध पानी है ना ही वॉशरूम.  वे खुद डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं. उनके पांव का ऑपरेशन भी हुआ है. उन्हें बैठने में दिक्कत होती है लेकिन शौचालय में कमोड नहीं है. 


पप्पू यादव ने लिखा है कि रात भर उन्हें मच्छरों ने काटा. ऐसी स्थिति में वे भूख हडताल पर चले गये हैं. लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी. पप्पू यादव ने साफ किया है कि बिहार में राजनीतिक संरक्षण में चल रहे दवा माफियाओं, शराब माफियाओं, एंबुलेंस माफियाओं और अस्पताल माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.