ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / राहत बांटने निकले थे पप्पू यादव को लगी भूख, जानिए किसने कराया जाप...

राहत बांटने निकले थे पप्पू यादव को लगी भूख, जानिए किसने कराया जाप अध्यक्ष को भोजन

30-Sep-2019 03:31 PM

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव सोमवार की सुबह से पटना की सड़कों पर हैं। पप्पू ट्रैक्टर पर सवार होकर राहत सामग्री लिए जलजमाव वाले इलाकों में मदद बांट रहे हैं। दूसरों की मदद के लिए निकले पप्पू यादव को भूखे देखकर आपदा प्रभावित एक परिवार ने खाने की थाली दी है। 

सुबह 9 बजे से पप्पू यादव पटना की सड़क पर हैं। कंकड़बाग, पीसी कॉलोनी, राजेंद्र नगर होते हुए पप्पू यादव जब भूतनाथ रोड पहुंचे तो उन्हें भूख महसूस होने लगी। दूसरों का दुख दर्द बांटने निकले पप्पू को आपदा प्रभावित परिवार ने भोजन कराया। पप्पू के लिए थाली में चावल, दाल और सब्जी दी। ट्रैक्टर पर बैठे-बैठे ही पप्पू यादव ने भोजन किया।

राहत बांटने के दौरान भोजन कराने के लिए पप्पू यादव ने डॉक्टर रितेश के परिवार का शुक्रिया अदा किया। अपने दर्जनभर वॉलिंटियर्स के साथ सड़क पर उतरे पप्पू यादव पाटलिपुत्र कॉलोनी में पहुंचे थे वहां उन्होंने प्रभावित लोगों के बीच चूड़ा, गुड़, बिस्किट और अन्य सामान भी बांटे।