ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पप्पू यादव को बड़ी राहत, 30 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया...

पप्पू यादव को बड़ी राहत, 30 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

31-Jul-2023 09:54 PM

By First Bihar

DESK: पूर्णिया से पूर्व सांसद व जन अधिकारी पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है। 30 साल पुराने मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी किया है। आचार संहिता उल्लंघन मामले में साक्ष्य के अभाव में पप्पू यादव समेत 11 आरोपियों को यूपी कोर्ट ने दोष मुक्त किया। 


दरअसल मामला यूपी के गाजीपुर स्थित शहनिंदा का है। 1993 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदर्शन करने के मामले में पप्पू यादव पर केस हुआ था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी कर दिया। 


बता दें कि मुहम्मदाबाद थाने के तत्कालीन प्रभारी बीएन सिंह ने 8 नवम्बर 1993 को पप्पू यादव समेत 11 लोगों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। सुनवाई के दौरान 6 गवाहों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। सभी ने अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया। आज दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने पप्पू यादव समेत 11 लोगों को दोषमुक्त कर दिया। 30 साल पुराने मामले में आज पप्पू यादव को कोर्ट ने बरी कर दिया है।