अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2020 04:09 PM
PATNA : किसान आंदोलन के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव भी धरने पर बैठ रहे हैं उनकी जन अधिकार पार्टी की तरफ से पटना में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है आज पप्पू यादव जब धरने में शामिल हुए और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला पप्पू यादव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को देश के आम लोगों की बिल्कुल भी चिंता नहीं है।उन्हें सिर्फ अंबानी और अडानी से मतलब है। आज हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर पर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ हैं लेकिन केंद्र सरकार कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय पप्पू यादव ने कही. वे बड़ी पहाड़ी, बाईपास, पटना में पार्टी के अनिश्चितकालीन धरने के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थें.
पप्पू यादव समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोभी, पालक जैसे सब्जियों, प्याज और धान के साथ प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने कहा कि मोदी सरकार मजदूर, छात्र, गरीब, दलित और किसान विरोधी है. कल पंजाब के एक संत ने किसानों की बुरी स्थिति देखकर अपने आप को गोली मार ली. अगर ऐसी ही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में कई और किसान दम तोड़ देंगे. सरकार ने किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है.
अनिश्चितकालीन धरना के बारे में जाप अध्यक्ष ने कहा कि अब हम या तो लड़ेंगे या मरेंगे. यह जंग हम बिहार के किसानों की आवाज बन कर जीतेंगे. जब तक ये काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक हमारे पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा रहेगा.