रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
01-Jun-2021 08:50 AM
PATNA : पूर्व सांसद पप्पू यादव की जमानत से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर मधेपुरा से सामने आ रही है। मधेपुरा सेशन कोर्ट में पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। आज सुबह 8:00 बजे सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई पप्पू यादव के वकीलों ने जमानत दिए जाने के पक्ष में दलील रखी और इसके बाद सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट ने फैसला रिजर्व लिया है।
गौरतलब है कि 32 साल पुराने कथित अपहरण मामले में गिरफ्तार पूर्व सांसद पप्पू यादव को मधेपुरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से 29 मई को जमानत नहीं मिल पायी थी। इससे पूर्व भी पप्पू यादव की जमानत याचिका उनके ट्रायल कोर्ट से रिजेक्ट हो चुकी थी। 29 मई को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चन्द्र मालवीय की अदालत में वर्चुअल माध्यम से जमानत याचिका पर सुनवाई की गयी थी। इस सुनवाई में पप्पू यादव के अधिवक्ता संजीव कुमार ने जमानत के पक्ष में अपनी दलील दी थी। जिस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि एक जून निर्धारित की थी।
इस दौरान निचली अदालत से केस का रिकॉर्ड मंगवाने का आदेश दिया गया था। इससे पूर्व मधेपुरा के ACJM कोर्ट में भी पप्पू यादव की जमानत अर्जी लगाई गई थी। जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। मुरलीगंज कांड संख्या 9/89 की सुनवाई के दौरान केस के गवाह भी शामिल हुए थे। जिन्होंने कोर्ट को कहा था कि अपहरण की घटना नहीं हुई थी। ACJM-1 अनूप कुमार सिंह ने पप्पू यादव को सेशन कोर्ट में अपील करने को कहा था।
इस जमानत याचिका में पप्पू यादव के अधिवक्ता ने उनकी ख़राब स्वास्थ्य का भी हवाला दिया था। केस की अगली सुनवाई 1 जून को निर्धारित की गयी थी। पप्पू यादव के अधिवक्ता ने बताया कि केस के सारे अभियुक्त न्यायालय से रिहा हो चुके है। एक मात्र पप्पू यादव ही जेल में हैं। ऐसे में उम्मीद हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा।