ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / ‘तेजस्वी के अहंकार के कारण बिहार में I.N.D.I.A की दुर्गति हुई’ : पप्पू...

‘तेजस्वी के अहंकार के कारण बिहार में I.N.D.I.A की दुर्गति हुई’ : पप्पू यादव ने बताया किसकी वजह से PM नहीं बन सके राहुल गांधी

08-Jun-2024 12:17 PM

By First Bihar

PATNA : पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने बिहार में इंडी गठबंधन की हार का ठीकरा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर फोड़ा है। पप्पू यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव के अहंकार के कारण ही बिहार में इंडी गठबंधन की दुर्गति हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि किसकी वजह से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सके।


पप्पू यादव ने कहा कि हम तो पहले ही कहे थे कि 230 से अधिक सीटें नहीं आएंगी। अगर बिहार के युवराज यानी तेजस्वी यादव के भीतर अहंकार नहीं होता तो केवल बिहार में 25 सीटें इंडिया के खाते में आती। तेजस्वी के अहंकार के कारण बिहार की यह दुर्गति हो गई। अगर आप मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो दिल भी बड़ा कीजिए।


उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के कारण इतनी सीटें हार गए। जिन सीटों पर इंडी गठबंधन के उम्मीदवार की जीत हो रही थी, वह सीटें भी हम हार गए। आपने सीवान में भी वही किया। बेगूसराय में अगर कन्हैया को टिकट दिए होते तो शायद वह वहां से जीत गए होते। जहां भी एनडीए के लोगों की जीत हुई है, वहां देख लीजिए वोटों का अंतर कितना कम है।


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार और दिल्ली के कारण राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। सिर्फ बिहार और दिल्ली के कारण वह पीएम बनते-बनते रह गए। नहीं तो आज राहुल ही प्रधानमंत्री होते। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पीएम मोदी के पैर छूने पर पप्पू यादव ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।