BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
13-Sep-2022 03:03 PM
CHHAPRA: बिहार के कई नेता ऐसे हैं, जिनका नाम लोगों की मदद करने में हमेशा आगे आता है। इनमें एक जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव हैं। पप्पू यादव ने एक बार फिर ऐसा काम किया है, जिसके बाद वे चर्चा में आ गए हैं। छपरा जाने के दौरान उनकी मुलाक़ात एक ऐसे परिवार से हुई, जिसमें एकलौते पुरुष सदस्य की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद परिवार में सिर्फ महिलाएं ही बच गई हैं। पप्पू यादव यहां भी नहीं रुके और इस परिवार की मदद के लिए वे अपनी गाड़ी से नीचे उतर आए।
दरअसल, पप्पू यादव छपरा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी के सामने अचानक एम्बुलेंस का एक ड्राईवर आ गया। उसने पप्पू यादव को बताया कि एंबुलेंस में सारण जिले का एक परिवार बैठा है, जिसके ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट आया है। परिवार में एक ही पुरुष सदस्य था, जिसकी पटना PMCH में इलाज के आभाव में मौत हो गई। उनके छोटे-छोटे बच्चे अब अनाथ हो गए हैं। मृतक मशरक स्थित पिपरा सिमराही के रहने वाले लक्ष्मण राम हैं।
ये सुनते ही पप्पू यादव अपनी गाड़ी से निकलकर नीचे उतरे और वे सीधे पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। पप्पू यादव को देखते ही मृतक की पत्नी उनके पैरों पर गिर पड़ी। पप्पू यादव ने उन्हें उठाया और परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ड्राईवर से कहा कि इन्हें इनके घर तक पहुंचा दो और मुझे इनका कांटेक्ट नंबर दे दो। पप्पू यादव ने कहा है कि में इस परिवार की मदद के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।