बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Nov-2019 09:39 PM
PATNA: भभुआ में पप्पू यादव ने मिलन समारोह में आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में बेरोजगारी, कानून, माफिया राज, गुंडा राज जैसी चीजों को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि अगर प्रदेश की जनता हमें एक मौका देती है तो मेरे शपथ लेने के बाद तुरंत अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा.
युवाओं को मिलेगा ठेका
पप्पू ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का हमारे पास बेहतर योजना है, जिसके तहत इंटर पास बेरोजगार युवाओं को सरकारी ठेके दिये जायेंगे. हम माफिया और लूटने वाले लोगों को कोई ठेका नहीं देंगे, उसकी जगह कई भागों में युवाओं को ही ठेका मिलेगा
डबल शिफ्ट में काम करेंगे अधिकारी
पप्पू यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने राम राज्य के नाम पर राजनीति की, मैं उसे जमीन पर उतार कर रहूंगा. एसपी –डीएम डबल शिप्ट में काम करेंगे और अपराधियों को या तो सुधरना होगा, नहीं तो बिहार छोड़ना होगा. मैं खुद दिन रात जगकर लॉ एंड ऑर्डर की हालत पर नजर रखूंगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करना भी मेरी प्राथमिकता है. इसलिए हर ब्लॉक और जिले में हाईटेक सरकारी अस्पताल बनवायेंगे. वह भभुआ नगर परिषद ग्राउंड में भभुआ के पूर्व विधायक सह समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र यादव आज अपने हजारों साथियों के साथ जन अधिकार पार्टी (लो) में शामिल हो गए.