BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
09-Jun-2024 01:43 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा एलान कर दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि अगर तीन महीनेम में पूर्णिया में आम आदमी का रामराज नहीं आया तो चौथे महीने पद से इस्तीफा दे दूंगा। इस दौरान उन्होंने एनडीए की सरकार के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी की है।
पप्पू यादव ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप सभी के पीएम हैं, मेरे भी प्रधानमंत्री हैं, ऐसे में विपक्ष को मत भूनिएगा। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि पूर्णिया क्षेत्र का काम करा दीजिएगा। उन्होंने कहा कि कोसी सीमांचल को बदलना उनकी प्राथमिकता है।
पप्पू यादव ने दावा किया कि दो साल के भीतर पूर्णिया को नंबर वन बनाएंगे और पूर्णिया भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे। उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर पूर्णिया में तीन महीने में आम आदमी का रामराज नहीं आया तो चौथे महीने में रिजाइन कर दूंगा। पप्पू यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
उन्होंने कहा है कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना मेनडेट नहीं दिया है। नई सरकार साल भर से अधिक नहीं चलेगी क्योंकि नीतीश कुमार और नायडू बापू की विचारधारा के हैं। पप्पू यादव ने नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर अपील की कि वह वह हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं करें। अपेक्षा करता हूं कि एनडीए की सरकार में हिंदू मुसलमान पर राजनीति नहीं होगी।