बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Nov-2019 08:17 PM
PATNA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज फुलवारीशरीफ के कोरजी गांव में संपर्क पुल का उद्घाटन किया. इस दौरान वे सिस्टम पर खूब बरसे और कहा कि अफसोस की बात है कि मिनट टू मिनट टैक्स की वृद्धि करने वाली नीतीश सरकार नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा पा रही है. पप्पू ने कहा कि रोजगार नहीं तो सरकार नहीं, सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं एवं आम जनता के हितों की मांग को लेकर 24 नवंबर को जनक्रांति मार्च पटना के राजेंद्र नगर से राजभवन तक किया जाएगा.
पप्पू ने कहा कि नेता ,सरकार और सिस्टम को शर्म आनी चाहिए कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी लोगों को पटना से 10 किलोमीटर पर होते हुए भी संपर्क के लिए पुलिया नहीं मिल सका. कोरजी विकास संघ प्रेरणा का कारक बनेगा. गरीब मजदूर का ब्लॉक में चक्कर लगाना यह साबित करता है कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. आज आवश्यकता है भ्रष्ट सिस्टम को ठीक करने के लिए नेताओं पदाधिकारियों की संपत्ति का पता लगाकर उन्हें जब्त करने की.
पप्पू ने कहा कि कोरजी गांव के ऊर्जावान नौजवानों के बदलने की सोच के कारण ही सिस्टम को चुनौती देते हुए उस काम को पूरा किया गया जो वर्षों से नहीं हो पा रहा था. गांव के सहयोग से और उसमें मैंने पूरी मदद की और 10 दिनों के अंदर पुलिया का निर्माण किया गया. पप्पू यादव ने कहा कि धर्म-जाति के आधार पर वोट देने के कारण ही समाज को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...