Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
01-May-2022 05:40 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: एक पपीते के पौधे को लेकर भतीजे ने चाकू से गोदकर चाची की हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर स्थित वार्ड नंबर 8 की है जहां घटना को अंजाम देने के बाद वह बागमती नदी पार कर फरार हो गया।
बताया जाता है कि आरोपी रवि कुमार ने ही चाची विभा देवी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी है। दरअसल विभा देवी शनिवार को एक पपीते का पौधा लगाया था और मवेशियों से पौधे को बचाने के उद्धेश्य से इसे ईंटों से घेरा बना दिया था। जिसे देख रवि की मां और विभा देवी के बीच बहस होने लगी। रविवार को गुस्साएं रवि अपनी चाची विभा के साथ मारपीट करने लगा। बात इतनी बढ़ गयी की उसने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। अपनी चाची की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका विभा देवी की भतीजी प्रियंका ने बताया कि उसके चचेरे भाई रवि ने उसकी सबसे छोटी चाची की चाकू मारकर उसकी आंखों के सामने ही हत्या कर दी। प्रियंका ने बताया कि इसके पहले छोटी चाची और बड़ी मां के बीच पपीता का पेड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच गाली-गलौज हो रही थी तभी आवेश में आकर रवि ने चाची को मार डाला।
वहीं, स्थानीय रामकुमार कहते हैं कि आरोपी रवि आपराधिक छवि का व्यक्ति है। वह शराब बेचा करता है। शराब बेचने में स्थानीय पुलिस का रवि को संरक्षण प्राप्त है। इसलिए वह बेधड़क शराब बेचता था। रामकुमार ने बताया कि रवि किसी को भी मारने और हत्या करने की धमकी दिया करता था लेकिन उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।