ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / पापा लालू के लिए आज से ई-रिक्शा चलवाएंगे तेजप्रताप, शुरू कर रहे न्याय...

पापा लालू के लिए आज से ई-रिक्शा चलवाएंगे तेजप्रताप, शुरू कर रहे न्याय यात्रा

27-Feb-2022 08:20 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से जुड़े मामले में फिलहाल जेल के अंदर हैं लेकिन उनके बेटे तेजप्रताप यादव अपने पापा को न्याय दिलाने के लिए आज से नए अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। दरअसल तेज प्रताप यादव आज अपनी संस्था छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर तले न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। 


तेज प्रताप यादव और उनका छात्र जनशक्ति परिषद पूरे राज्य में ई-रिक्शा के जरिए लालू यादव के लिए न्याय मांगेगा। तेज प्रताप यादव न्याय यात्रा के लिए पहले ही लोगो जारी कर चुके हैं इसमें लालू यादव की तस्वीर के साथ न्याय के प्रतीक के तौर पर तराजू को जगह दी गई है और "सजा नहीं, साजिश" का कैप्शन दिया गया है।


लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इसके पहले भी कई अभियान की शुरुआत कर चुके हैं लेकिन पिछला इतिहास बताता है कि उनका कोई भी अभियान शायद ही अपने अंतिम दौर तक पहुंचा हो। इस बार मामला लालू प्रसाद यादव से जुड़ा है लिहाजा तेज प्रताप पूरे दमखम के साथ जुटे हुए हैं। 


तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनके पिता लालू यादव को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया है। सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लालू यादव को विरोधियों ने फंसाया है और यह बात अब जनता के बीच जानी चाहिए। तेजप्रताप आज अपने सरकारी आवास से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करने वाले हैं।


उधर तेज प्रताप के संगठन छात्र जन शक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप के मुताबिक बिहार के हर जिले में न्याय रथ को घुमाने की तैयारी है। रथ बिहार के गांव में जाकर लोगों को यह बताएगा कि लालू यादव को कैसे गरीबों का हिमायती होने की सजा दी गई। इतना ही नहीं नीतीश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश भी किया जाएगा।