ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

पापा के लिए राजनीति छोड़ देंगे तेजप्रताप, कर दिया बड़ा एलान

09-Jul-2022 08:41 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद सभी उनकी सेहत को लेकर चिंतित रहे. लालू यादव की सेहत में सुधार हो रहा है और अब उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के लिए यह अच्छी खबर है. उनके परिवार में एक नया बदलाव देखने को मिला. दरअसल, लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर कई बार तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं पर बरसते रहे. जगदानंद सिंह से लेकर तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव तेज के निशाने पर रहे हैं. लेकिन, अब उन्होंने अपने पापा के लिए राजनीति से भी तौबा कर लेने की बात कही है.


तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनके पापा ठीक हो जाए इसके अलावा उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए तेज प्रताप ने भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा है कि उनके पिता लालू यादव स्वस्थ होकर घर चले आए इसके अलावा उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए ना तो राजनीति और ना ही और कुछ। तेज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "पिताजी आप जल्द स्वस्थ हो कर घर आ जाइये......आप है तो सब है...... प्रभु मैं आपकी शरण में हूं, तब तक रहूंगा जब तक पापा घर नहीं आ जाते... मुझे बस पापा चाहिए और कुछ भी नहीं... ना राजनीति और ना कुछ और... बस मेरे पापा और सिर्फ पापा..."


बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को बुधवार को एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली गये थे.  फिलहाल वे दिल्ली एम्स में भर्ती है. लालू प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह फ्रैक्चर है, जिसका शुरुआती इलाज पटना में किया गया था. दिल्ली एम्स भर्ती के बाद लालू प्रसाद यादव की तबीयत में पहले से काफी सुधार है. शुक्रवार की सुबह वह उठकर कुर्सी पर बैठे. लालू की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने लालू की मुस्कुराती हुई तस्वीर भी शेयर की है. हालांकि, लालू यादव अभी भी डॉक्टर की निगरानी में है.