ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: राइजिंग स्टार ने मौलवी टोला क्रिकेट क्लब को और...

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: राइजिंग स्टार ने मौलवी टोला क्रिकेट क्लब को और कौशिक नगर क्रिकेट क्लब ने एसएससी कन्हरिया को हराया

27-Oct-2023 05:04 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स सीजन -6 के द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रतियोगिता पूर्णिया जिला स्कूल के एतिहासिक एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर में आयोजित की जा रही है।आज के खेल की शुरुआत मनोहर कुमार, नंद किशोर सिंह, स्वाति वैश्यंत्री, मुकेश कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय गान गाकर और टॉस कर किया। पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में बैटमिटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता खेली गई थी। जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर में खेली गई। 


इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा है कि आने वाले समय में पनोरमा स्पोर्ट्स में और भी खेलों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सबों ने ठाना है विभिन्न खेलों को बढ़ाना है और युवा पीढ़ी विभिन्न खेलों से जोड़ना है। वहीं ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 युवा खिलाड़ियों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। हर वर्ष पनोरमा ग्रुप के द्वारा पनोरमा स्पोर्ट्स आयोजित कर युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों को बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहे हैं। पूणिया जिला ही नहीं बल्कि आस-पास के सभी जिलों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों के माध्यम से पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 में भाग ले रहे हैं।


मैच परिणाम:-

===========

1. रायजिंग स्टार नेवालाल चौक बनाम मौलवी टोला क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। मौलवी टोला क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायजिंग स्टार नेवालाल चौक ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें राजा कुमार ने 30 गेंदों में 41 रन, सतीश ने 37 गेंदों में 36 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौलवी टोला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश ने 3 विकेट, मोसिन ने 3 विकेट एवं शाहरुख ने 2 विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए 168 रनों का पीछा करते हुए मौलवी टोला क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर 1 गेंद में आल आउट होकर मात्र 89 रन बनाए।  रायजिंग स्टार नेवालाल चौक ने यह मैच 78 रनों से जीत हासिल कर दूसरे चरण में प्रवेश किया। मौलवी टोला क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सेमस ने 24 गेद में 20 रन, तुसार ने 16 गेंदों 11 रन का योगदान दिया। रायजिंग स्टार नेवालाल चौक की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीतीश कुमार ने 3 विकेट, संदीप ने 3 विकेट एवं चंदन कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया।


2. कौशिक नगर क्रिकेट क्लब बनाम एस एस सी कनहरिया के बीच मुकाबला खेला गया। कौशिक नगर क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 125 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें मनीष ने 19 गेंदों में 46 रन, भास्कर मिश्रा ने 18 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। एस एस सी कनहरिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए हामिद ने 2 विकेट, जियाउर ने 2 विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए 126 रनों का पीछा करते हुए एस एस सी कनहरिया ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई। और कौशिक नगर क्रिकेट क्लब ने यह मैच 17 रन से जीत कर दुसरे चरण में प्रवेश किया। कुंदन कुमार ने 21 गेंदों में 37 रन, विश्वजीत ने 15 गेंदों 26 रन का योगदान दिया। कौशिक नगर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए निलेश झा ने 4 विकेट, भास्कर मिश्रा ने 2 विकेट प्राप्त किया।


3. इस्लाम नगर क्रिकेट क्लब बनाम विंटेज क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। विंटेज क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लाम नगर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 62 रन बनाए। जिसमें सुमित यादव ने 9 रन का योगदान दिया। विंटेज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सन्नी ने 3 विकेट, गौरव ने 3 विकेट, आशीष ने 2 विकेट एवं नसीर ने 2 विकेट प्राप्त किया। विंटेज क्रिकेट क्लब 63 रनों का पीछा करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 66 रन बनाकर 9 विकेट से जीत हासिल कर ली।इस जीत में गुलजार आलम ने नाबाद 17 गेंदों में 45 रन का योगदान दिया। इस्लाम नगर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए इस्तियाक ने 1 विकेट प्राप्त किया।


4. समाचार लिखे जाने तक मेलबर्न क्रिकेट क्लब बनाम जीत स्पोर्ट्स के बीच मुकाबला चलता हुआ।


28/10/2023 को खेले जाने वाले मुकाबला..

1. द्रोण क्रिकेट क्लब बनमनखी बनाम आनंदपुरी युवा क्रिकेट क्लब

2. एम आर सी सी बनाम जी विजन

3. पी सी सी बनाम पोस्टल क्रिकेट क्लब

4. पॉलिटेक्निक क्रिकेट क्लब बनाम रायजिंग क्रिकेट क्लब बनमनखी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।


मैच में अंपायरिंग की भूमिका सैयद जब्बार हुसैन, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, अनमोल कुमार सिन्हा, आदित्य कुमार सिंह, एस एस प्रसाद पिंटू, बिमल मुकेश निभा रहे हैं। स्कोर की भूमिका अमित कुमार झा, मो जाहीद आलम एवं आदित्य कुमार सिंह निभा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, स्वाति वैश्यंत्री, मुकेश कुमार चौधरी, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, मो मंजर मोहशिम, सैयद जब्बार हुसैन, रितेश कुमार झा, एस एस सिंह गुड्डू समेत अन्य लोग मौजूद थे।


news image


news image