ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / Panorama sports season 7: वॉलीबॉल में आजाद क्लब शमशेर गंज कटिहार ने बनाई...

Panorama sports season 7: वॉलीबॉल में आजाद क्लब शमशेर गंज कटिहार ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, संजीव मिश्रा बोले..युवा पीढ़ी पढ़ें भी और खेलें भी

01-Oct-2024 04:19 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया के पनोरमा ई होम्स पूर्णिया में आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के प्रथम चरण के बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक - बालिका एवं ओपन टू आल प्रतियोगिता अंतिम दौर में खेली जा रही है। पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त, टास एवं राष्ट्रीय गान गाकर विधिवत आज के मैच का शुभारंभ किए। 


इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों, खिलाड़ियों अभिभावक एवं खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के युवा पीढ़ी पढ़ें भी और खेलें भी। हम सभी को मिलकर विभिन्न खेलों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। बारिश के मौसम , दुर्गा पूजा की स्कूलों में अवकाश को देखते हुए यथाशीघ्र आगे की प्रतियोगिताओं को जल्द कराने का प्रयास किजिए। जिससे खिलाड़ियों को खेलने में असुविधा ना हो।


खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ अधिक से अधिक मैच खेलने को मिले यही हम सबों का प्रयास होना चाहिए। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के बैडमिंटन,वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक - बालिका वर्ग के साथ -साथ ओपन टू आल प्रतियोगिता अंतिम दौर में खेली जा रही है। दिनांक 04/10/2024 से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।  द्वितीय चरण दिनांक :- 05/10/2024 से शतरंज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता ई होम्स पूर्णिया में प्रारंभ होगी।

 मैच परिणाम:-

     ===========

बैडमिंटन प्रतियोगिता:-

अंडर -13 बालक वर्ग में:-

जयरीन ने सात्विक को 15-09,15-03 से हराया 

================

ओपन टू आल प्रतियोगिता:-

बालक वर्ग में:-

1.आदित्य कुमार ने 

शुभजीत कर्मकार को 15-12,15-12 से हराया।

2.निशांत जयसवाल ने आकाश कुमार को 16-14,15-03,15-09 से हराया।

बालिका वर्ग में:-

===========

श्रीजन मिश्रा ने दृष्टि चौधरी 15-06,16-18,16-14 से हराया।

बॉलीबॉल प्रतियोगिता:-

बालक वर्ग में:-

==========

1.आजाद क्लब शमशेर गंज कटिहार ने डुमरा वॉलीबॉल क्लब को 2-0 से हरा कर सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई।

2.रंगभूमि वॉलीबॉल क्लब ने विद्या विहार आवासीय विद्यालय को 2-0 से हराया।

3.विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने पीरगंज वॉलीबॉल क्लब को 2-0 से हराया।

बालिका वर्ग में:-

==========

1.विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने पूर्णिया यूनिटी को 2-1 से हराया।

2.विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने पूर्णिया स्पेकर को 2-0 से हराया।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता :-

ओपन टू आल प्रतियोगिता 

बालक वर्ग में:-

1.पूणिया एलिट ने सुमन क्लब को 26-13 से हराया।

2.सुमन क्लब ने विद्या विहार आवासीय विद्यालय को 28-16 से हराया।

3.पूणिया एलिट ने विद्या विहार आवासीय विद्यालय को 30-20 से हराया।

इस अवसर पर उपस्थित पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा, सदस्य हरिओम झा, सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल प्राचार्य सिस्टर बंदिता, मो नैय्यर अली, मिथिलेश राय, अमृत साजन, विकास कुमार, मो एजाज अहमद, मो मंजर मोहशिम, सैयद जब्बर हुसैन,  रितु राज, पुनीत कुमार, अभिषेक कुमार, चन्दन कुमार, खुशी कुमारी, निभा कुमारी, अराधना कुमारी, भावना कुमारी, विभिन्न विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गण, प्रशिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गण उपस्थित थे।news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image