Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
23-Oct-2024 06:53 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के पांचवे चरण के एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला स्कूल खेल मैदान परिसर में आयोजित होने जा रही है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अधयक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि अब केवल भाग लेने वाले खिलाड़ियों क़ो अपनी प्रतिभा एवं अपना खेल कौशल दिखाना है।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के पांचवे चरण मे आज से जिला स्कूल खेल मैदान पर होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता के निमित्त सारी तैयारी क़ो पूरी कर ली है। आयोजन समिति के सदस्य हरिओम झा ने बताया कि एथलेटिक्स खेल के तकनिकी पदाधिकारी के द्वारा एथलेटिक्स ट्रेक को बना दिया गया है, साथ हीं मैदान साफ सफाई का काम भी समाप्त हों चुका हैँ। मैदान को खूबसूरत बनाने के उद्देश्य से जिला स्कूल मैदान के पेड़ पौधे की रंगाई की गयी हैँ, एवं मैदान को बांस से घेराबंदी कर पनोरमा स्पोर्ट्स फ्लेक्स और होर्डिंग बोर्ड से सजाया जा रहा हैँ।
आज से होने वाले आयोजन के लिए पूर्णिया एवं आसपास के स्कूली बच्चे एवं एथलेटिक्स खेल के खिलाड़ियों मे भी काफ़ी उत्साह है। किसी भी खिलाडी को पानी मेडिकल या अन्य कोई दिक्क़त न हों इस बात का ध्यान रखने के लिए आयोजन समिति के सदस्य तत्पर हैं। हरिओम झा ने आगे बताया कि पांचवे चरण के एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे करीब 1000 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसकी आयोजन समिति द्वारा स्क्रूटनी हों चुकी है।
शेष प्रतिभागी को आज सुबह 08:00 बजे से उनका चेस्ट नंबर वितरण किया जाएगा जबकि एथलेटिक्स खेल को सुबह 08:00 से शुरू किया जाएगा, जिसके लिए एथलेटिक्स खेल के विभिन्न स्पर्धा मे 30 से ज्यादा ऑफिसियल से मदद ली जानी हैँ। बताते चले की पिछले महीने 22 सितंबर से शुरू हुए पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 मे लगातार एक महीने से खेल कार्यक्रम हों रहें है, जो विभिन्न चरणों मे हैं, पहले चरण से चार चरणों का खेल ई-होम्स पनोरमा के स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स मे की गयी थीं जबकि पांचवे चरण मे एथलेटिक्स, छठे चरण मे फुटबॉल और सातवें व अंतिम चरण मे क्रिकेट का आयोजन जिला स्कूल खेल मैदान पूर्णिया मे होना हैँ इसी बात के मद्देनज़र जिला स्कुल खेल मैदान को सजाया और सवारा जा रहा हैँ।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 मे एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कैसे सफल आयोजन हों सके इस विषय पर हरिओम झा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसके लिए तकनिकी पदाधिकारी के रूप मे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मो एमएच रहमान साहब, मो. नैयर अली, मो. मंजर मोहसिन, विमल मुकेश, खेल प्रशिक्षक असद राजा, खेल प्रशिक्षक विकाश कुमार मो मुसव्वर, ख़ुशी कुमारी, निभा कुमारी, हरीश कुमार, ऋतू कुमार, मो मासूम, एवं ऑफिसियल के रुप मे जिला एथलेटिक्स संघ पूर्णिया से द्वारा राजा, गौतम यादव, महेश, मो फेजाज, ज्योति, शिवम, प्रियांशु, क्षितिज, पवन कुमार बंसल, आशीष कुमार रोहन राय को जवाबदेही दी गयी हैँ। खेल पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ हों ये पहली प्राथमिकता होंगी। अब केवल खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाना शेष है।