ब्रेकिंग न्यूज़

होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार

Panorama sports season 7: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 का भव्य आगाज, पूर्णिया में अगले 62 दिनों तक लगेगा खेल का महाकुंभ

22-Sep-2024 05:09 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 का भव्य आगाज़ हो चुका है। 62 दिनों तक चलने वाले इस खेल के महाकुंभ का उद्घाटन पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी और सीनियर डिप्टी कलेक्टर डेजी रानी के द्वारा किया गया। इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के निदेशक द्वारा पौधा और मोमेंटो देकर आए अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति देकर उद्घाटन समारोह का आगाज़ किया।


पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स में 22 सितंबर से पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 की शुरुआत हो गई है। प्रथम चरण में बैडमिंटन प्रतियोगिता , वॉलीबॉल प्रतियोगिता और बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में टेबल टेनिस प्रतियोगिता और शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


तीसरे चरण में कुश्ती प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, चौथे चरण में साईकिलिंग और हार्स राइडिंग प्रतियोगिता, पांचवें चरण में एथलेटिक्स जबकि छठे चरण में फुटबॉल प्रतियोगिता और सातवें चरण में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह का माहौल है।