ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / Panorama sports season 7: वॉलीबॉल बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स स्कूल ने 2-1...

Panorama sports season 7: वॉलीबॉल बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स स्कूल ने 2-1 से उस लाइन को हराया

23-Sep-2024 04:54 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 का आगाज़ हो चुका है। 62 दिनों तक चलने वाले इस खेल के महाकुंभ का उद्घाटन रविवार को हुआ। खेलों के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉ राजन आनंद , सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल के प्राचार्य सिस्टर बंदिता, सेंट मोसेस स्कूल के प्राचार्य ,डी ए भी स्कूल के शिक्षक एवं सेना, पुलिस सेवा में जानें वाले युवाओं को प्रशिक्षित कर रहें मूली मनोहर को पौधा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने सम्मानित किया गया।


पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के प्रथम चरण में के उद्घाटन समारोह के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स श्री संजीव मिश्रा ने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नेत्र रोगी विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉ श्री राजन आनंद, सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल के प्राचार्य सिस्टर बंदिता, सेंट मोसेस स्कूल के प्राचार्य, डी ए भी स्कूल के शिक्षक पटनायक एवं सेना, पुलिस सेवा में जानें वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने वाले श्री मूली मनोहर को पौधा,शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 प्रथम चरण के द्वितीय दिन पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स श्री संजीव मिश्रा ने वॉलीबॉल बालक वर्ग जिला स्कूल बनाम जवाहर हाई स्कूल गुलाब बाग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, भाईचारा और सौंदर्य सिखाती है । और अपने समाज के लिए कुछ करने का अवसर प्रदान करती है।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि वॉलीबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता जवाहर  हाई स्कूल गुलाब बाग ने जिला स्कूल पूर्णिया को 2-0 से हराया। वालीबाल बालक वर्ग में सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल ने उस लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 2-0 से हराया। वालीबाल बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल ने उस लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 2-1 से हराया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ने उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 25-05 हराया।


वही बास्केटबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में उस लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल ने सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल को 11-02 से हराया।अंडर -17 बैडमिंटन बालिका वर्ग में मौक्षदा ने जेवा एजाज को 15-08,15-11 से हराया। अंडर-13 बालिका वर्ग में मेधा  पांडेय ने विधि जयपुरिया 15-09,16-15,18-16  से हराया। अंडर -17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार बनाम हिमांशु के बीच मुकाबला खेला। हिमांशु कुमार ने 15-03,15-07 से जीता।


इस अवसर पर उपस्थित आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, विकास कुमार, रितेश कुमार झा, पवन कुमार, चन्दन कुमार, मिथिलेश राय, मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम, राजीव कुमार, अमृत साजन, राजू कामती, भावना कुमारी, अराधना कुमारी सिंह, खुशी कुमारी उपस्थित थे। इस बात की जानकारी पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के सदस्य हरिओम झा ने दी। news image

news image

news image