ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6: फुटबॉल महाकुंभ फाइनल मुकाबला, विजेता टीम को संजीव मिश्रा ने दी बधाई

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6: फुटबॉल महाकुंभ फाइनल मुकाबला, विजेता टीम को संजीव मिश्रा ने दी बधाई

18-Oct-2023 05:09 PM

By First Bihar

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 के द्वितीय एवं तृतीय चरण का खेल जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में हुआ। फुटबॉल महाकुंभ फाइनल मुकाबला से पूर्व पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों को खुद नास्ता, पानी अपने हाथ से दिया। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, श्रीमती स्वाति वैश्यंत्री, प्रमोद पंसारी एवं स्वेता पंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और राष्ट्रगान गाकर विधिवत फुटबॉल महाकुंभ फाइनल मुकाबला की शुरुआत की। 


फुटबॉल ओपन टू ऑल का चैंपियन बीएसटीएफसी कसबा बना। फुटबॉल अंडर 16 बालक वर्ग का विजेता यूटी हाई स्कूल काझा बना। सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल उपविजेता बना। बीएसटीसीएफसी कसबा ने मां दुर्गा बड़हरा को 2-1 फुटबॉल हराकर ओपन टू ऑल का चैंपियन बना।


पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि खेलों में हार-जीत लगी रहती है। खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलें है इसे हम सभी काफी प्रभावित हैं। अनुशासन ही कोई भी खेल को महान बनाता है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 में तीन हजार से अधिक खिलाड़ियों विभिन्न खेलों के माध्यम से भाग ले रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। 


पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन - 6 में भाग ले रहे हैं यह काबिले तारीफ है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी खेल प्रेमियों को शुक्रिया एवं बहुत -बहुत हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।


क्रिकेट अंडर 16 बालक वर्ग प्रतियोगिता कल दिनांक 19/10/2023 से जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में शुभारंभ। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण हुआ। फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला ओपन टू ऑल प्रतियोगिता में मां दुर्गा बड़हरा बनाम बी एस टी एफ सी कसबा के बीच मुकाबला खेला गया। बहुत ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बी एस टी एफ सी कसबा ने 2-1 से मां दुर्गा बड़हरा को हराकर फुटबॉल ओपन टू ऑल प्रतियोगिता का चैंपियन बना।


फुटबॉल अंडर 16 बालक वर्ग में यू टी एच एस काझा ने सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल को 2-0 से हराकर चैंपियन बना। ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के बैडमिंटन, बास्केटबॉल,वॉलीबॉल,शतरंज,टेबल टेनिस,शतरंज फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी खेल प्रशिक्षक,खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों को शुक्रिया। जिनके प्रयास से प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो पा रहा है। 


19/10/2023 को सुबह 9:00 बजे से खेले जाने वाले मुकाबला।

  क्रिकेट अंडर 16 बालक वर्ग में :-

1. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा बनाम उसलआईन कान्वेंट स्कूल 

2. माउंट सिनाई मिशन स्कूल कसबा बनाम सेंट मोसेस स्कूल

3. एचीवर एकादमी बनाम हरिओम स्पोर्ट्स

4. ब्रेनी यूनिवर्स बनाम दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

 फुटबॉल महाकुंभ में रेफरी की भूमिका अजीत सिंह, रजनीश पाण्डेय, रामसेवक रमण, अभिषेक मिश्रा, राजेश मुर्मू, हर्षित आनंद एवं रजनीश कुमार ने निभाई। फुटबॉल महाकुंभ के फाइनल मुकाबले में उपस्थित पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, स्वाति वैश्यंत्री, प्रमोद पंसारी, स्वेता पंसारी, मिथिलेश राय, लक्ष्मी प्रसाद यादव, हरिओम झा, मो. नैयर अली, मो मंजर मोहशिम, सैदय जब्बार हुसैन, एस एस प्रसाद पिंटू, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी ,बिमल मुकेश, कुंदन कुमार सिंह, आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे। इसकी जानकारी पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 के सदस्य हरिओम झा ने दी।