ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का आज होगा उद्घाटन, ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड सितारों...

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का आज होगा उद्घाटन, ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड सितारों का लगेगा जमावड़ा

29-Sep-2023 10:59 AM

By First Bihar

PURNIA : पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का भव्य उद्घाटन समारोह आज पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में होने जा रहा है। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार होंगे। इसके साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि पूणिया नगर निगम की मेयर विभा कुमारी एवं सिनियर डिप्टी कलेक्टर व जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी होंगी।


वहीं, इस उद्घाटन समारोह को लेकर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि- मेरी चाहत है कि पनोरमा स्पोर्ट्स का आयोजन ऐसा हो जो युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए हमेशा  यादगार हो। युवा पीढ़ी को विभिन्न खेलों से हम सभी को जोड़ना है। युवा पीढ़ी हमारे देश की शक्ति है। पनोरमा स्पोर्ट्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी प्रतिभा को निखारना के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, क्लबों  के युवा खिलाड़ियों के लिए खेलों का आयोजन किया गया है। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग खिलाड़ी गण भाग लेंगे। पनोरमा स्पोर्ट्स स्टार सीजन -5 में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों और संस्थाओं के स्कूल, कॉलेज, क्लबों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्टार सीजन-5 के स्पोर्ट्स आयोजन सदस्य हरिओम झा ने दी।

      

ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि- पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का भव्य आयोजन दिनांक 29/09/2023 को अपराह्न 3:00 से पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सबसे पहले रजिस्टर स्कूल एवं क्लबों के खिलाड़ियों, प्राचार्य महोदय/महोदया, पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का रेट कारपेट पर स्वागत व अभिनंदन होगा। उसके बाद  मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अतिथियों का आगमन और स्वागत किया जाएगा। 


उधर, पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के हर विधाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों, कॉलेज, क्लबों, आदि को नगद पुरस्कार राशि के साथ-साथ ट्रॉफी दिए जाएंगे। हर विधाओं के लिए विजेता नगद पुरस्कार राशि:- 31000/ + ट्रॉफी उपविजेता पुरस्कार नगद राशि:- 21000/ + ट्रॉफी तृतीय स्थान नगद पुरस्कार राशि:-11000/ + ट्रॉफी चतुर्थ स्थान नगद पुरस्कार राशि:-5000/+ ट्रॉफी दिएं जाएंगे।