ब्रेकिंग न्यूज़

Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़

Home / news / पनोरमा पब्लिक स्कूल में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन, पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक...

पनोरमा पब्लिक स्कूल में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन, पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया उद्घाटन

16-May-2024 05:54 PM

By First Bihar

PURNEA: पनोरमा पब्लिक स्कूल में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। इस दौरान पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा व कविता मिश्रा ने बच्चों द्वारा बनाये गये मिथिलांचल व्यंजन का स्वाद चखा। 


छातापुर (सुपौल) प्रखंड मुख्यालय के पनोरमा नगर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल में गुरूवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के लिए व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने मिथिलांचल का स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जिसे स्कूल के शिक्षकों के बीच परोसा गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने फीता काटकर किया।


इस दौरान संजीव मिश्रा ने स्कूली बच्चों द्वारा बनाये गये मिथिलांचल व्यंजन का स्वाद चखा और बच्चों की खूब तारीफ की। वही व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी। संजीव मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के कर्मियों द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती हैं जो काफी काबिले तारीफ हैं।


इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, कविता मिश्रा, प्रमोद बोथरा, राजू, अरूणेश, अनिल के अलावा पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्राधानाध्यापिका सुदेसना मुखर्जी, सत्येन्द्र सिंह, रंजन मुखर्जी, राहुल कुमार, शुभम, कुन्दन सिंह,वंदना समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image