ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 को लेकर संजीव मिश्रा ने की बैठक, बोले- कोसी-सीमांचल...

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 को लेकर संजीव मिश्रा ने की बैठक, बोले- कोसी-सीमांचल के बच्चे खेलें और ओलंपिक तक जाएं

27-Aug-2024 03:52 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के आयोजन को लेकर विभिन्न खेलों के पदाधिकारीयों, खेल प्रशिक्षक, अंपायर, स्कोरर एवं मैच रेफरी की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने कहा कि वह तो आर्थिक अभाव के कारण खेल नहीं सके लेकिन चाहते हैं कि कोसी-सीमांचल के बच्चे खेलें और बिहार का नाम रोशन करें और अपनी प्रतिभा के बदौलत ओलंपिक में खेलें, यही मेरी कामना है।


संजीव मिश्रा ने कहा कि हम सबों को अपनी-अपनी क्षमताओं के अनुसार विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। सभी के प्रयास से एक दिन हमारे कोसी-सीमांचल एवं बिहार के बच्चे अवश्य ओलंपिक में जाएंगे। समय जो लग जाए।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन व अध्यक्ष पैनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा की प्रयास एवं आर्थिक सहयोग प्रशांसनीय है। जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है। हर वर्ष विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को खेलने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।


विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों, खेल प्रशिक्षक, अंपायर, स्कोरर एवं मैच रेफरी से अनुरोध है कि अपने-अपने खेलों से सम्बंधित सभी नियम एवं शर्तें यथाशीघ्र उपलब्ध करा दें। पनोरमा कॉरपोरेट कार्यालय में विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों की बैठक कर कई अहम निर्णय लिए गए।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 की शुरुआत 22 सितंबर 2024 से पनोरमा ई होम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर पूर्णिया में होने जा रही है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के समापन समारोह दिनांक 22 नवंबर 24 को पैनोरमा ई होम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर पूर्णिया में आयोजित होगा। जिसमें सभी विधाओं के विजेताओं एवं उप-विजेता को नगद पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। एवं ट्रॉफी भी दिए जाएंगे।


नि: शुल्क प्रतियोगिता:-

1.क्रिकेट 

2.वॉलीबॉल

3.बास्केटबॉल

4.बैडमिंटन 

5.टेबुल टेनिस 

6.फुटबॉल 

7.कुश्ती

8.कबड्डी 

9.एथलेटिक्स 

10.साइकिलिंग 

11.हॉर्सराइटिग

12.शतरंज 

प्रतियोगिता अंडर- 17 आयु वर्ग में बालक-बालिका आयु वर्ग के साथ-साथ एवं ओपन टू आल आयु वर्ग में खेला जाएगा। 


शतरंज प्रतियोगिता :-

1. अंडर -7

2. अंडर -9

3. अंडर -11

4. अंडर -17

बालक, बालिका आयु वर्ग के साथ-साथ ओपन टू आल वर्ग में प्रतियोगिता खेला जाएगा ।


एथलेटिक्स प्रतियोगिता:-

1.100 मीटर दौड़ 

2.200 मीटर दौड़ 

3.400 मीटर दौड़ 

4.800 मीटर दौड़ 

5.1500 मीटर दौड़ 

6.डिस्कस

7.भाला ( जैवलिन) 

8.लंबी कूद 

9.ऊंची कूद

10.गोला 

अंडर -17 बालक, बालिका आयु वर्ग के साथ - साथ ओपन टू आल वर्ग में रखा गया है।


रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर को रखा गया। बैठक को हरिओम झा,एम एच रहमान साहब, मो नैय्यर अली, विकास कुमार, विजय शंकर सिंह, मिथलेश राय, बिमल मुकेश, अजीत सिंह, रूबेन सोरेन, अमर कांत झा, अमृत साजन,पुनित कुमार सिंह आदि ने अपने खेलों से सम्बंधित विचार रखें।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक विद्यालयों एवं खिलाड़ियों को जोड़ा जाए। और खेलों के प्रति जागरूक किया जाए।


बैठक में शामिल हरिओम झा, मिथलेश राय, मो मंजर मोहशिम, एस एस प्रसाद पिंटू, बिमल मुकेश, रूबेन सोरेन, एम एच रहमान, विजय शंकर सिंह, अमर कांत झा, अमृत साजन, मोहम्मद एजाज अहमद, पुनीत कुमार सिंह, विकास कुमार, मोहम्मद अरशद राजा , बृजेश भास्कर, खुशी कुमारी, अराधना कुमारी, निभा कुमारी, अजीत सिंह,नवीन सिंह आदि मौजूद थे।


news image