ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

पनोरमा हाइट में प्रॉपर्टी एक्सपो का हुआ आयोजन, कम बजट में मिल रहा आपके सपनों का घर

26-May-2024 06:14 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में रविवार को पनोरमा हाइट परिसर में प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया गया, जहां 22 लाख से लेकर 2 करोड़ तक की प्रॉपर्टी का एग्जीबिशन लगाया गया। इस एग्जीबिशन में सैंकड़ों परिवारों ने शामिल होकर अपने सपनों के आशियाना को देखा समझा और अपनाने की पहल की।


पनोरमा ग्रुप का सबसे पहला प्रोजेक्ट बेलौरी-कटिहार हाईवे पर स्थित पनोरमा हाइट के दूसरे फेज की शुरुवात हो चुकी है। जिसमें आपको कम बजट में आपके सपनों का आशियाना मिलने वाला है। इस एक्सपो में पनोरमा ग्रुप के फ्लैट और प्रॉपर्टी से जुड़ी विशेष जानकारी दी गई। जिसमें लोन संबंधित जानकारी, डाउन पेमेंट संबंधित जानकारी, साथ ही साथ सुविधाओं की जानकारी दी गई। वैसे जरुरतमंद लोग जिनकी आमदनी कम है और अपने सपने के आशियाना को खरीदने में सक्षम नहीं है, वैसे जरूरतमंद लोगों को पनोरमा परिवार विशेष तौर पर संबंधित जानकारी दे रहे हैं। यहां 2 लाख की डाउन पेमेंट के साथ ही सबसे सस्ते दर का फ्लैट आप खरीद सकते हैं। 


पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि यही पनोरमा हाइट उनका सबसे पहला प्रोजेक्ट था, जिसे शुरुआत में लोग समझ नहीं पा रहे थे। लोगों को बिलौरी गांव लगता था। आज इसी बेलौरी से होकर देश के किसी भी कोने में जाना पड़ता है। कह सकते हैं कि पनोरमा के बाद बेलौरी एक बिजनेस हब बन रहा है।


कंपनी के सेल्स मैनेजर विक्रम ने बताया कि इस एक्सपो में पैनोरमा के प्रोजेक्ट से जुड़ी तमाम जानकारियां लोगों को दी जा रही है। आसान किस्तों के लिए बैंक द्वारा लोन मुहैया कराया जा रहा है। कई फ्लैट्स रेडी टू मूव हैं, जो बुकिंग के सप्ताह भर के अंदर ही आपको चाभी दे दी जाएगी। इसके अलावा फेज टू की बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिसकी कीमत 22 लाख से शुरू होकर ढाई करोड़ तक की है। 


पनोरमा के मैनेजर रितेश कुमार ने बताया कि आज की बुकिंग में भी बंपर ऑफर दिया जा रहा है। टाटा कंपनी की कार तक ग्राहकों के लिए रखी गई है। पनोरमा ग्रुप के इस एक्सपो में पैनोरमा हाइट के साथ साथ पनोरमा ई होम्स, एसडी वाटिका जैसे दर्जनों प्रोजेक्ट की बुकिंग की जा रही है। 


पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर जैसे शहरों के लोग जो पूर्णिया में कार्यरत हैं या फिर जिनके बच्चे आसपास के जिलों में पढ़ाई करते हैं और उनकी आमदनी वैसे नहीं है जैसी होनी चाहिए और उनकी आधी आमदनी उन्हें अपने घर के किराए में देना पड़ता है। पनोरमा परिवार वैसे जरूरतमंद लोगों को विशेष तौर पर इस अभियान में घर संबंधित जानकारी दे रहे हैं और साथ ही उनके सपनों को पूरा करने में उनके आशियाना को उन तक पहुंचने में मदद की जा रही है।