मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Jul-2023 09:59 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई महिला इन लोभियों के हत्थे चढ़ जा रही है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से है जहां घर में पंखे से लटका एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना बखरी के शकरपुरा गांव की है। मृतका की पहचान शंकरपुरा गांव के गुड्डू कुमार महतो की 20 वर्षीय पत्नी सुरुचि कुमारी के रूप में की गई है। मृतक महिला के ससुराल वालों का आरोप है कि सुरुचि कुमारी और पति गुड्डू के साथ बीते 17 जुलाई को किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। इस बीच महिला ने घर के अन्य सदस्यों के नहीं रहने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुरुचि की मौत की खबर मृतका के मायके वालों को मिली। जिसके बाद डंडारी के बांक बिशनपुर से परिजन शकरपुरा गांव पहुंचे और दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप ससुरालवालों और दामाद पर लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही बखरी एसडीपीओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी चांदनी सुमन दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि सुरुचि की हत्या की गई थी या फिर उसने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की है। घटना के बाद से मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है।