ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पानी पर रामविलास पासवान और केजरीवाल में घमासान, पासवान ने कहा- मुझे गाली...

पानी पर रामविलास पासवान और केजरीवाल में घमासान, पासवान ने कहा- मुझे गाली देने के बजाए साफ पानी की व्यवस्था करें केजरीवाल

22-Nov-2019 12:51 PM

DELHI: राजधानी दिल्ली में दूषित पानी को लेकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल में तनातनी देखने को मिली है. पानी के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है. इस मसले पर रामविलास पासवान ने केजरीवाल पर निशाना साधा है.  


रामविलास पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुझे गाली देने की बजाए दिल्ली की जनता के लिए स्वच्छ और शुद्ध पानी की व्यवस्था तत्काल करें. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने रामविलास पासवान पर दिल्ली की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया था साथ ही आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा भी मांगा था.


रामविलास पासवान ने ट्विटर के जरिए केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा है कि 'अरविंद केजरीवाल जी मुझे गाली देने के बजाए दिल्ली की जनता के लिए स्वच्छ और शुद्ध पानी की व्यवस्था तत्काल करें.' रामविलास पासवान ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के आरोपों का जवाब देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि 'मैं सिर्फ अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब दूंगा. बाकि आम आदमी पार्टी के नेता क्या बोलते हैं, उस पर मैं ध्यान नहीं देता हूं.' आपको बता दें कि देश की राजधानी में पीने के पानी के मसले को लेकर राजनीति गरमा गई है. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की जांच में दिल्ली में 11 जगहों से लिए गए नमूने फेल होने के बाद से बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है. इसी को लेकर दोनों पार्टियों के बीच घमासान मचा है.