प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
31-Jul-2020 12:33 PM
DESK : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहरमा मचा रखा है. इसके बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए कई देशों में शोध जारी है. सभी इस वायरस को लेकर नए-नए दावे कर रहे हैं. पिछले दिनों अमेरिका के कई वैज्ञानिकों ने ये दावा किया था कि हवा के जरिए भी कोरोना वायरस फैल रहा है. और अब रूस में चल रहे रिसर्च में ये दावा किया जा रहा है कि पानी में कोरोना वायरस मर जाते हैं.
रूस की न्यूज़ एजेंसी टास के मुताबिक वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के कुछ वैज्ञानिकों ने इस बात को लेकर रिसर्च किया है कि आखिर पानी में कितनी देर कोरोना वायरस जिंदा रहता है. रिसर्च के बाद शोधकर्ताओं ने दावा किया गया है कि पानी में कोरोना वायरस लगभग 72 घंटों के भीतर पूरी तरह खत्म होता है.
इस रिसर्च के बाद रुसी वैज्ञानिकों ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'ये साबित हो गया कि डीक्लोराइनेटेड और खारे पानी में कोरोना का वायरस नहीं फैलता है. कोरोनवायरस के खत्म होने का समय पानी के तापमान पर निर्भर करता है. कमरे के तापमान पर पानी में COVID का 90% विषाणु मर जाता है. जबकि 72 घंटों के दौरान 99.9% कोरोना पूरी तरह खत्म हो जाता है. इसके अलावा ये भी कहा गया है कि पानी के उबलने से वायरस पूरी तरह नष्ट हो जाता है. जबकि क्लोरीनयुक्त पानी में कोरोनावायरस अपनी ताकत पूरी तरह खो देता है.