ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पानी भरे गड्ढे में कार गिरने से मुंगेर के एक दारोगा की मौत,...

पानी भरे गड्ढे में कार गिरने से मुंगेर के एक दारोगा की मौत, दूसरे शव की नहीं हुई पहचान

27-Oct-2021 07:07 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। एक व्यक्ति का शव कार से बरामद हुआ है। वहीं दूसरे की लाश कार के पास से बरामद किया गया। कार के भीतर से मिले शव की पहचान मुंगेर जिला में कार्यरत दारोगा शिवेंद्र पासवान के रूप में की गई है। जो मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमा गांव के रहने वाले थे। जबकि दूसरे शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। कार को पानी से बाहर निकाला गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर बहिरा चौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों की नजर पानी से भरे गड्ढे में गिरी एक कार पर गयी। जिसके बाद जंगल में आग की तरह यह बात फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। 


मौके पर पहुंची उजियारपुर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों शवों को भी बाहर निकाला गया। दोनों शवों में से एक की पहचान कर ली गयी है। मृतक की पहचान मुंगेर में कार्यरत दारोगा शिवेंद्र पासवान के रूप में हुई है। 


जबकि दूसरे शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। जिसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है। वही पानी से निकाले गये स्विफ्ट डिजायर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR31 AG/ 3189 है और कार पर पुलिस विभाग का लोगों लगा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस ने कार के अंदर से एक पिस्टल भी बरामद किया है। जो संभवत सरकारी पिस्टल बतायी जा रही है।   


इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय का बताना है कि एक मृतक की पहचान मुंगेर जिला में कार्यरत दारोगा शिवेंद्र पासवान के रूप में हुई है। वहीं दूसरे शव की पहचान के लिए मुंगेर जिला पुलिस और मृतक के घर से संपर्क किया जा रहा है। कार पानी भरे गड्ढे में कैसे पहुंची उसे किसी ने भी नही देखा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 


news image

news image

news image