ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

09-Sep-2023 09:58 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नहाने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी है। काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र का है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों मृतकों की पहचान नीमचक गांव के निवासी मोहम्मद हामिद के पुत्र सलमान और मोहम्मद सुडो के पुत्र मोहम्मद मेजर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक गांव के आहर में स्नान करने के लिए गये थे तभी गहरे पानी में दोनों चले गये और पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। 


ग्रामीणों की मदद से दोनों की लाश को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को आनन-फानन में बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा।