ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि: राहुल गांधी, CM नीतीश, लालू-तेजस्वी समेत अन्य...

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि: राहुल गांधी, CM नीतीश, लालू-तेजस्वी समेत अन्य नेताओं ने किया नमन

27-May-2021 11:32 AM

 DESK: आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है। 57 साल पहले दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। उनकी पुण्यतिथि पर आज देश उन्हें नमन कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें याद किया।



 जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि, ''बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है।" पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।''


वहीं कांग्रेस पार्टी ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि हैशटैग #RememberingNehru चलाया है। साथ ही ट्वीट किया है, ''आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। वे महान बुद्धि के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता और सच्चे देशभक्त थे। 


जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित की। सीएम नीतीश ने नेहरूजी को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 



पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि व शत् शत् नमन"

 वही  तेजस्वी यादव ने लिखा कि "आधुनिक लोकतंत्र की नींव रखने के लिए हमारे देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम प्रधानमंत्री, राजनेता, विचारक, लेखक पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। "







आरजेडी नेता तेजप्रताप ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। तेजप्रताप ने ट्वीटर पर लिखा कि ‘समाजवाद’ ना केवल जीने का तरीका है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के निवारण के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा सादर नमन। आजादी के संग्राम से लेकर एक सशक्त भारत के निर्माण तक उनका योगदान अविस्मरणीय है।