ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / पंचतत्व में विलीन हुए सुशील मोदी, राजकीय सम्मान के साथ दीघा घाट पर...

पंचतत्व में विलीन हुए सुशील मोदी, राजकीय सम्मान के साथ दीघा घाट पर अंतिम संस्कार, जेपी नड्डा ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

14-May-2024 10:16 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। दाह संस्कार पटना के दीघा घाट पर हुआ। बड़े बेटे उत्कर्ष तथागत ने मुखाग्नि दी। इस दौरान दीघा घाट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने नम आंखों से दिवंगत सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जेपी नड्डा ने इस घटना पर दुख प्रकट किया। 


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और अंत्येष्टि पर उपस्थित रहा। सुशील जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और विचारधारा को समर्पित रहा। जनसंघ से भाजपा तक बिहार की राजनीति और यहाँ के जन-जन के कल्याण हेतु उन्होंने जो संघर्ष किए हैं, वह प्रेरणीय हैं। इस दुःख की घड़ी में समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें, और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 


पटना पहुंचने के बाद जेपी नड्डा पहले बीजेपी कार्यालय गये जहां उन्होंने सुशील मोदी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, अश्विनी चौबे, आरके सिंह, संजय मयूख, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे। वहीं बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी को नमन किया और उन्हें अंतिम विदाई दी। 


बता दें कि कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी ने सोमवार की रात 9:45 बजे नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांसें ली है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर भी बीजेपी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


 यहां से उनके पार्थिव शरीर को राजेन्द्र नगर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। जिसके बाद उनके पार्थिव देह को बीजेपी प्रदेश कार्यालय ले जाया गया। जहां बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम दर्शन के बाद पटना के गंगा तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।


पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के बाद उनका पार्थिव शरीर बिहार विधानसभा, विधान परिषद और उसके बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय ले जाया गया। जहां दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को राजेन्द्र नगर स्थित उनके निजी आवास पर ले जाया गया।


बता दें कि सुशील मोदी पिछले कुछ महीनों से गले के दर्द से परेशान थे। उन्होंने दिल्ली एम्स में जब जांच कराई तो पता चला कि उन्हें गले का कैंसर है। इसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी थी। सुशील मोदी द्वारा इसकी जानकारी देने के करीब डेढ़े महीने बाद ही उनका निधन भी हो गया। दिल्ली एम्स में सोमवार की रात इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।


सुशील मोदी के निधन से बीजेपी के साथ-साथ बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर है। बिहार बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। 


बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद  बीजेपी ने आज के सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। पूर्वी चंपारण बीजेपी कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने सुशील मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत सुशील मोदी के करीबी रहे राधामोहन सिंह ने इसे व्यक्तिगत क्षति करार देते हुए कहा कि सुशील मोदी ने बिहार में उपमुख्यमंत्री रहते हुए बेहतर काम किया है। वह एक कुशल संगठनकर्ता और अच्छे वक्ता थे। राज्यसभा में रहते वह आर्थिक पहलुओं पर हमेशा चर्चा करते थे, जो उनकी जिज्ञासा को दर्शाता था। 

news image


news image


news image