ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पंचवटी लूटकांड: पटना में ही दारू-मटन की पार्टी करते रहे अपराधी और पुलिस...

पंचवटी लूटकांड: पटना में ही दारू-मटन की पार्टी करते रहे अपराधी और पुलिस लकीर पीटती रही, पढ़िए लूटकांड का पूरा किस्सा

23-Jul-2019 02:07 PM

By 2

PATNA : पंचवटी ज्वेलरी शॉप से 5 करोड़ के डाका मामले को सुलझाने में आखिरकार कामयाब होती नजर आ रही है. पटना में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद भी लूटेरे 30 दिनों तक दारू चिकन मटन की पार्टी करते रहे. लेकिन पटना पुलिस इन अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई. https://www.youtube.com/watch?v=Fx3LJJy9y00 गौरीचक के लखना गांव कर रहे थे दारू पार्टी पटना में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे पहले दीघा में छिपे. उसके बाद गिरोह में शामिल एक लुटेरे के घर गौरीचक के लखना गांव पहुंच गए. पुलिस इन लुटरों को लेकर छापेमारी करती रही और ये लोग गांव पहुंचने के बाद दारू, चिकन और मटन की खूब पार्टी करते रहे. लूट के पैसों से की अय्याशी पकड़े गए अपराधियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए बंगाल, यूपी और झारखंड भी ये लोग गए थे. अपराधियों का कहना है कि पुलिस से छिपने के दौरान लूट के पैसों से खूब अय्याशी भी की गई. 10 लोगों में बंटा था लूट का माल बताया जाता है कि लुटेरों ने लूटे गए पांच करोड़ के सोना का बंटवारा 10 लोगों के बीच किया था. हर एक लुटेरे को 1 किलो सोना और रत्न देने की बात हुई थी. पकड़े गए अपराधियों ने खोला राज रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक से राजा और धनंजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनकी निशानदेही पर चांद को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि इन तीनों पेशेवर अपराधी हैं. इन तीनों ने पुलिस के सामने लूटकांड का पूरा किस्सा बताया है.