किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Nov-2022 02:38 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद होता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो अब राज्य में अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं दे रहे हो। अब रात तो रात दिन में भी अपराधी खुलेआम गोलीबार कर रहे हैं। इधर, इस तरह की घटना से सरकार और पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल उतने शुरू हो गए हैं। जिसके बाद इसको लेकर पुलिस बल द्वारा भी बैठक कर नई योजनाएं बनानी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। यहां अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने नाव से जा रहे एक किसान को गोली मार दी है। जिससे यह किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद इसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर छितरौर गंगा घाट किनारे की है। यहां एक 35 वर्षीय किसान नवनीत सिंह उर्फ पत्थर सिंह को गोली मार दी गई है।
बताया जा रहा है कि, किसान अपने पशु के लिए चारा लाने गंगा घाट किनारे पहुंचा था और नाव पर सवार हुआ थी तभी अपराधियों द्वारा उसे गोली मर दी गई। वहीं, इस घटना को लेकर घायल नवनीत सिंह ने बताया कि पिछले साल हुए पंचायत चुनाव में उसने अपने वर्तमान ग्राम पंचायत की मुखिया को वोट नहीं दिया था, इसी कारण मुखिया पति सह कुख्यात बदमाश रंजन सिंह और उसके साथियों द्वारा गंगा घाट किनारे गोली मारी गई है। फिलहाल इसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा ह।
वहीं, इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को भी दी गई है। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि घायल किसान द्वारा दिए गए बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल किसान सही बोल रहा है या नहीं इस मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ बोला जा सकता है।