अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
20-Oct-2021 02:11 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। 36 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान कार्य शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। 12318 केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसे लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। वही बगहा के एक मतदान केंद्र पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वोटिंग के दौरान एक मतदाता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।
मृतक की पहचान ढोंढा साह के रूप में हुई है। जो रिटायर्ड होमगार्ड के जवान थे। ढोंढा साह बगहा के डुमरिया के रहने वाले थे। बगहा के सिंगाडी पिपरिया पंचायत के बूथ संख्या 63 पर वे मतदान के लिए गये हुए थे। लेकिन तभी मतदान केंद्र पर वे अचानक गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस दौरान मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिसके बाद अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई शुरू की।