पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर
10-Oct-2021 09:17 PM
KAIMUR: भभुआ के आरजेडी विधायक भरत बिंद के बड़े बेटे पंचायत चुनाव हार गये हैं। चैनपुर उत्तरी क्षेत्र से संजय बिंद जिला परिषद पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। आज चुनाव का नतीजा आ गया जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद संजय बिंद ने कहा कि उन्हें उम्मीद से कम वोट मिला।
गौरतलब है कि चैनपुर से कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिला परिषद सदस्य के लिए राजद विधायक भरत बिंद के बड़े बेटे संजय बिंद को महज 1858 वोट मिले जबकि जीत दर्ज करने वाले अखिलेश प्रसाद चौरसिया को 5776 वोट और रुकमणि देवी को 3822 वोट मिले।
चैनपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जुबैर शाह को 3114 और दाऊ ठाकुर को 2221 वोट मिले। अनीता कुमारी को 3086 वोट मिले जबकि इरफान अंसारी को 1672 मत मिले।
वही दिलीप कुमार को 2715 वोट, नियाजुद्दीन अंसारी को 1965 मत, महेंद्र नोनिया को 2295 मत, मुन्ना बिंद को 700 मत, राम एकबाल प्रसाद को 3227 मत, सरफराज आलम को 2553 मत, सरस्वती देवी को 1135 वोट, सुशील कुमार खरवार को 1371 मत मिले।
रूस्तम अंसारी को 3108 वोट, विश्वनाथ बिंद को 620 मत, साहेब राज अंसारी को 1634 वोट और श्याम नारायण प्रजापति को 1612 वोट मिले।