चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
29-Nov-2021 08:16 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस-पब्लिक के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 80 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि 4 फर्जी वोटर पकड़े गये थे जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने जब ऐसा करने से रोका तब लोग आक्रोशित हो गये और पथराव करने लगे।
इस दौरान एएसपी के वाहन समेत कई वाहनों को भी उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना परिहार प्रखंड के कन्हवा के बूथ नंबर 102 और 105 की है जहां बूथ पर इकट्ठी भीड़ को जब पुलिस ने हटाया तब लोग आक्रोशित हो गये और पथराव करने लगे। इस दौरान उपद्रवियों ने एएसपी और डीएसपी की गाड़ी पर भी पथराव किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को खदेड़ा। लेकिन स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने इस दौरान लाठियां भी भांजी।
लोगों ने पथराव कर पुलिस की कई गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान पंचायत चुनाव के कार्य में लगी अन्य वाहन को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सीतामढ़ी एसपी डीएम सहित पूरा पुलिस अमला परिहार के कन्हवा में कैम्प कर रहा है।