बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Jan-2020 09:52 PM
BHAGALPUR : भागलपुर के पांच रेपिस्टों को उनके किए की सजा मिल गयी है। अब ये कुकर्मी पूरी जिंदगी जेल के पीछे ही सजा काटेंगे। इन दुष्कर्मियों ने रेप के बाद लड़की की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
भागलपुर सिविल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने सुलतानगंज क्षेत्र के दुष्कर्म मामले में पांच दुष्कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25000 रुपयों का जुर्माना भी लगाया गया।जुर्माना नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
अपर लोक अभियोजक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि सुलतानगंज थाना क्षेत्र महेशी गांव के देहरी बहियार में वर्ष 2006 में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद लड़की की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में सुरेन्द्र यादव, मदन यादव, श्रवण यादव, चांनसी यादव और अमरजीत यादव सभी पांचो अभियुक्तों को दोषी पाते हुए प्रथम एडीजे द्वारा आजीवन कारावास और पचीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गयी है।