मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Aug-2020 05:56 PM
By Ranjan Kumar
PATNA : बीते 12 अगस्त को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने यूनियन बैंक, रामकृष्णानगर के प्रवेश द्वार पर काश जमा करने जा रहे सोनालिका पेट्रोल पंप के स्टाफ को गोली मारकर रुपयों के बैग को छिनने की बड़ी घटना को अंजाम दिया था. इस संदर्भ में थाने में मामला दर्ज भी कराया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मामले का खुलासा कर दिया है.
एसएसपी ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया है. एसएसपी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के नेतृत्व में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई. विशेष टीम के गठन में कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की छोटी पहाड़ी में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. जिसके बाद पुलिस ने जब छापेमारी की तो अपराध कर्मी संदिग्ध हुलिए के पाए गए. बाद में जब ताल्शी ली गई तो उनके पास से दो देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए. वहीं पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त कर लिया.
मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई. काफी पूछताछ करने के बाद उन्होंने पेट्रोल पंप स्टाफ से की लूटपाट के मामले को कबूल किया. एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. जिसकी पूछताछ पुलिस कर रही है. बाकी के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी शुरू कर दी गई है.